अलीगढ़
घायल साले का हालचाल जानने खुर्जा जा रहे दंपती की बाइक को गभाना टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार जारी है।
मृतका आदेश (35) अपने पति जितेंद्र के साथ रविवार देर रात बाइक से खुर्जा जा रही थीं। उनके भाई नीरज सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिनका हाल जानने के लिए दोनों निकले थे। रास्ते में गभाना टोल प्लाजा के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
💔 हादसे में आदेश की मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे दो पुत्र रॉकी और राज को छोड़ गई हैं। मां की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
👮 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना करने वाली कार की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

