मथुरा समेत 5 शहरों में बारिश, लखनऊ में बादल छाए:आगरा में आंधी से पोल गिरा, कारें पिचकीं; 3-4 दिन में दस्तक देगा मानसून

यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार तड़के मथुरा में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। आगरा में हल्की बूंदाबांदी हुई। लखनऊ, बाराबंकी समेत 15 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। हल्की ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत है। इससे पहले, मंगलवार देर रात वाराणसी, आजमगढ़ और जालौन में तेज बारिश हुई। शाम को आगरा में आंधी से सड़क किनारे खड़ी कारों पर पोल गिर गया। दो कारों का पिछला हिस्सा पिचक गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज 7 शहरों में बारिश और 32 शहरों में हीटवेव (लू) का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मानसून को लेकर राहतभरी खबर है। यह 3-4 दिनों यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 30 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। आमतौर पर मानसून 20 जून तक आता है। यानी इस बार 8 दिन लेट है। मानसून 15 दिनों से महराजगंज के पास रुका है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो नोएडा, मेरठ, आगरा, हापुड़, झांसी, ललितपुर और बागपत में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई। बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। तापमान 43.8°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में सक्रिय हो गया है। अगले 2-3 दिनों में यह उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ेगा। यानी मानसून 3-4 दिनों में पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। यूपी में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक आ सकता है? अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: