'तुम्हारी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला अर्जुन कपूर के बर्थडे पर बहन अंशुला ने लुटाया प्यार, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के जाने-माने अर्जुन कपूर 41 साल के हो गए हैं. वो 26 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस और कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब इसी बीच उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी भाई पर प्यार लुटाते हुए बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है.

अंशुला कपूर ने शेयर किया वीडियो
अंशुला कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दोनों के बचपन से लेकर यंग एज तक की अनदेखी तस्वीरें हैं. वीडियो के साथ अंशुला ने दिल को छू लेने वाला लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

 

मेरे पहले दोस्त, मेरे पहले रेसलिंग पार्टनर…
अंशुला ने लिखा, ‘मेरे पहले दोस्त, मेरे पहले रेसलिंग पार्टनर, मेरे पहले बॉडीगार्ड, मेरी पहला सेफ प्लेस और मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर को जन्मदिन की बधाई. मुझे तुम्हारे बिना की दुनिया याद नहीं आती और सच कहूं तो मैं ऐसी दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकती. मेरे हर रूप को तुम्हारी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला है और मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहूंगी.’

मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद…
उन्होंने आगे लिखा, ‘इस साल के लिए मेरी दुआ है कि जिंदगी तुम्हारे साथ उतनी ही सरल और सहज रहे, जितने तुम हमेशा अपने अपनों के साथ रहे हो. तुम्हारा दिल हल्का महसूस करे, तुम्हारे सपने करीब लगें, आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रही और तुम कभी न भूलो कि तुम्हें कितना प्यार मिलता है. हमेशा मेरा साथ देने और जिंदगी को और ज्यादा मजेदार, सेफ और खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद. लव यू भाई, हमेशा.’

दुल्हन बनने वाली हैं अंशुला कपूर
बता दें कि अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी की रस्में और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुके हैं. दोनों की शादी 6 जुलाई 2026 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में होगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: