जाट आंदोलन दंगों का भगोड़ा धर्मेंद्र हुड्डा ने नया वीडियो जारी कर हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी पर फिर अटैक किया। हुड्डा ने कहा- सपना नशेड़ी है। वो सुखा नशा गांजा पीकर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा। धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में आगे कहा- सपना चौधरी हमेशा मर्दों के बारे में गलत बोलती है। सपना ने बोला कि मर्द क्या होते है, कुछ नहीं होते। लेकिन सपना की जिंदगी में भी कई मर्द है, जिसमें उनका भाई, पिता, पति व बेटे शामिल है। उसे मर्दों को गलत बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। लेकिन वह सुखा नशा करके कुछ भी बोल रही है। इससे पहले रविवार को पति वीर साहू सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे। उन्होंने अश्लील कंटेंट को लेकर महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद कहा- “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।” अब पढ़िए धर्मेंद्र हुड्डा ने VIDEO में क्या कहा… सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए। अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है। मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। ————— यह भी पढ़ें- अश्लील कंटेंट पर सपना चौधरी के सपोर्ट में उतरे पति:बोले- खुंदक निकालने वाला जलील आदमी; हमारे बीच प्यार है या विवाद ये निजी मामला जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

