वाराणसी में घाट किनारे के मंदिरों में घुसा पानी:20MM के रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 61.28 मीटर पर पहुंचा

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मिडल गंगा डिवीजन के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे वाराणसी स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 61.28 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर लगभग 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे के निशान 71.262 मीटर से नीचे है। लेकिन लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी में गंगा का अब तक का सर्वाधिक बाढ़ स्तर 73.901 मीटर 9 सितंबर 1978 को दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को लोगों को भीषण गर्मी और उमस ने परेशान किया। शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक है। वहीं हवा की रफ्तार महज 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 67 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। 28 जुलाई तक व्यापक बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश पर तेजी से पड़ रहा है। इसके चलते 28 जुलाई तक वाराणसी समेत पूरे क्षेत्र में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अगले तीन दिनों का संभावित मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *