SCO समिट- बैठक तय नहीं थी, फिर भी मिले मोदी-जिनपिंग:हाथ मिलाया, बातचीत की; मोदी बोले- आतंकवाद के पूरे तंत्र का खात्मा जरूरी

किर्गिस्तान के बिश्केक में 26वें SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। दोनों नेता SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए बिश्केक पहुंचे हैं। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी दोनों नेताओं के साथ नजर आए। SCO समिट में अपने संबोधन के दौरान PM मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की जरूरत बताई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए। मोदी ने कहा कि आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर इस्तेमाल करने और आतंकियों को पनाह देने वाले देशों को स्पष्ट संदेश देना जरूरी है। उन्होंने आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने पर जोर दिया। SCO समिट के दूसरे दिन की तस्वीरें… SCO समिट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *