ओमानी पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से हमला किया:इमरजेंसी के लिए रखी हुई थी; प्लेन में कुल्हाड़ी रखने की 3 वजहें

इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान में ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। UAE सरकार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। विमान में आमतौर पर आपात स्थिति के लिए एक कुल्हाड़ी रखी जाती है। विमान में मौजूद यात्रियों की शुरुआती जानकारी में चाकू से हमले की बात कही गई थी। यूएई के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि घटना की पूरी परिस्थितियों और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। विमान में रखी जाने वाली इस खास कुल्हाड़ी को ‘क्रैश एक्स’ कहते हैं। इसे इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए रखा जाता है। अमेरिका में 1955 से विमानों में इसे रखने का नियम लागू है। इसका इस्तेमाल कब होता है? भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हमामी के रूप में हुई है। वह ओमान का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में उसके अलकायदा की विचारधारा से प्रभावित होने के सबूत मिले हैं। पूछताछ में अल-हमामी ने बताया कि वह विमान को इजराइल में क्रैश कराना चाहता था। हमले से पहले भी उसके रवैये पर सवाल उठे थे। 2024 में उसे कट्टरपंथी सोच के कारण ओमान की नेशनल एयरलाइन की पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था। बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी जिम्मेदारी दी गई। करीब 8 महीने पहले वह फ्लाईदुबई से जुड़ा था। सीरिया में रहने के दौरान कट्टरपंथी सोच से प्रभावित हुआ अल अरबिया इंग्लिश के मुताबिक, अल-हमामी ने ओमान से बाहर काफी समय बिताया था और सीरिया में भी लंबे समय तक रहा। इसी दौरान वह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ। जांच में उसके कुछ धार्मिक लोगों से मुलाकात की जानकारी भी सामने आई है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस तरह कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित हुआ। ओमान एयर ने 2024 में उड़ान से हटाया था फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ओमान एयर ने 2024 में अल- हमामी को उड़ान से हटा दिया था। उसके कट्टरपंथी इस्लामिक वेबसाइट्स देखने की जानकारी सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया था। सीएनएन के मुताबिक, उसे कथित कट्टरपंथी विचारों के कारण पायलट ट्रेनिंग से हटाया गया था। हालांकि, बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका दी गई। वह पहले रॉयल एयर मैरोक के साथ भी काम कर चुका था। विमान को इजराइल में क्रैश करने की योजना थी रिपोर्ट के मुताबिक, अल-हमामी के पास से ‘फ्री फिलिस्तीन’ के पोस्टर और दूसरी फिलिस्तीनी समर्थन वाली चीजें मिली थी। पूछताछ में विमान को इजराइल में क्रैश करने की बात कही। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या कैप्टन पर हमला विमान पर कब्जा कर उसे जानबूझकर गिराने की कोशिश का हिस्सा था। एक मिनट में 33 हजार से 17 हजार फीट नीचे आया विमान फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के करीब ढाई घंटे बाद अल-हमामी ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया। फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, इस दौरान विमान करीब एक मिनट में 33 हजार फीट से 17 हजार फीट तक नीचे आ गया। गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन मच्छर ने हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने आरोपी को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी विमान की कमान संभालने में मदद की। सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग हमले के बाद विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना के समय विमान में 174 लोग सवार थे। इनमें ज्यादातर इजराइली यात्री थे। भारत और UAE के नागरिक भी विमान में मौजूद थे। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, चार यात्री अमेरिकी नागरिक थे। कैप्टन मच्छर गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बाद में सऊदी अरब से एयरलिफ्ट करके अबू धाबी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेल अवीव की फ्लाइट में ड्यूटी कैसे मिली, इसकी जांच जारी ओमान और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में जांच का एक अहम सवाल यह है कि अल-हमामी को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट की ड्यूटी कैसे मिली। सीएनएन के मुताबिक, इजराइल की शिन बेट, मोसाद, सेना और ट्रांसपोर्टेशन मिनिस्ट्री समेत कई एजेंसियां इस पहलू की जांच कर रही हैं। वे यह पता लगा रही हैं कि पहले उठी चिंताओं के बावजूद अल-हमामी फ्लाइट क्रू का हिस्सा कैसे बना। घटना के बाद अल-हमामी को सऊदी अरब से UAE भेज दिया गया, जहां उसके खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामले की जांच चल रही है। PM मोदी ने कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल पर बात की PM मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। मोदी ने स्मित से कहा, पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। आपके साहस और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची। बातचीत के दौरान स्मित ने बताया कि वह विमान उड़ा रहे थे और एक झटके के बाद नीचे गिर गए, जिससे काफी चोटें आईं। इसके बावजूद उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। स्मित ने कहा, “मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा वहीं था और मैंने उसे खोल दिया। मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया।” पूरी खबर यहां पढ़ें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… नेतन्याहू बोले- हमलावर को किसने भेजा, जांच कर रहे: उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन पर हमले के आरोपी ओमानी पायलट को किसने भेजा था, इसकी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *