अमेरिका में तूफान से 6000 फ्लाइट्स लेट, 150 उड़ानें रद्द:ऊंची लहरों से बाढ़ का खतरा बढ़ा; मियामी में विमान रनवे से आगे निकला

अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के बीच खराब मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पूर्वी और पश्चिमी तटों पर आए तूफान के कारण बुधवार को 6000 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं, जबकि करीब 150 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। सबसे ज्यादा असर पूर्वी तट पर देखने को मिल रहा है। यहां ‘नॉरईस्टर’ नाम का तूफान आगे बढ़ रहा है। इसके चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। कैलिफोर्निया समेत कई राज्यों में इससे निपटने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच मियामी एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण एक मालवाहक विमान उतरते समय रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट के ज्यादातर रनवे बंद करने पड़े, जिससे विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। 14 साल में सबसे ऊंचा जलस्तर होने का अनुमान थैंक्सगिविंग के लिए यात्रा कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ी अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर खराब मौसम के कारण लाखों लोगों की यात्रा प्रभावित हो रही है। थैंक्सगिविंग अमेरिका का बड़ा त्योहार है। इस दौरान लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दूसरे शहरों में जाते हैं। ऐसे में हवाई सफर में देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने चेतावनी दी है कि थैंक्सगिविंग के दिन भी उत्तर-पूर्वी अमेरिका में खराब मौसम के कारण उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एक ट्रैवल वेबसाइट के मुताबिक, इस दौरान अटलांटा एयरपोर्ट सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगा। 100वीं थैंक्सगिविंग परेड पहली बार टली खराब मौसम का असर सिर्फ हवाई सफर पर ही नहीं, बल्कि त्योहार के कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। न्यूयॉर्क में होने वाली मशहूर थैंक्सगिविंग डे परेड को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है। यह परेड का 100वां साल है और इसके इतिहास में पहली बार इसे टालना पड़ा है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि खराब मौसम और तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने परेड की आयोजक कंपनी मैसीज ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। फिलाडेल्फिया में होने वाली थैंक्सगिविंग परेड भी रद्द कर दी गई है। NBC आज 2025 की परेड का प्रसारण करेगा। मियामी में FedEx विमान रनवे से बाहर निकला, 3 रनवे बंद अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार रात FedEx का एक कार्गो विमान रनवे पर उतरने के बाद उससे आगे निकल गया। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट के 4 में से 3 रनवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8:40 बजे हुई। विमान के रनवे से बाहर जाने के बाद मियामी-डेडी फायर रेस्क्यू की टीमें मौके पर पहुंचीं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इस पूरे मामले की जांच करेगा। अमेरिकी तूफान गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *