दावा- यूरोप ने यूक्रेन से ज्यादा रूस की मदद की:ट्रम्प के दामाद बोले- रूस से ₹23 लाख करोड़ का तेल-गैस खरीदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर ने दावा किया कि यूरोप, यूक्रेन से ज्यादा रूस की मदद कर रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू कहा कि यूरोपीय देशों ने युद्ध के दौरान रूस से 23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का तेल-गैस खरीदा है। यह यूक्रेन को दिए हथियारों की कीमत से तीन गुना ज्यादा है। कुशनर ने कहा कि एक तरफ यूरोप, यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार और पैसा दे रहा है। दूसरी तरफ रूस से तेल खरीदकर उसकी भी मदद कर रहा है। यूरोप ने यूक्रेन को हथियार से लेकर आर्थिक मदद तक दी यूरोपीय संघ (EU) के मुताबिक, रूस के हमले के बाद EU और उसके 27 सदस्य देशों ने यूक्रेन को करीब 25.8 लाख करोड़ रुपए की मदद दी है। इसमें आर्थिक मदद, हथियार, सैनिकों की ट्रेनिंग और शरणार्थियों की मदद शामिल है। इसमें करीब 13.8 लाख करोड़ रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए गए। इससे यूक्रेन में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन देने के साथ अस्पताल, स्कूल और दूसरी जरूरी सेवाएं चलाने में मदद मिली। इसके अलावा, यूरोपीय देशों ने करीब 8.2 लाख करोड़ रुपए के हथियार और सैन्य सामान दिए। इसमें मिसाइल, टैंक और गोला-बारूद शामिल हैं। साथ ही, यूरोपीय संघ के सैन्य मिशन ने करीब 85 हजार यूक्रेनी सैनिकों को ट्रेनिंग दी है। 2025 में यूरोप ने बढ़ाई मदद रूस-यूक्रेन के बीच जमीन के मुद्दे पर अटकी बातचीत कुशनर ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते की राह में सबसे बड़ी रुकावट पूर्वी यूक्रेन के इलाके हैं। रूस इन इलाकों पर अपना दावा करता है। इसी मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी टीम के साथ कई घंटे बातचीत की है। इन बैठकों में उन्हें समझ आया कि जमीन का मुद्दा फिलहाल सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। कुशनर और विटकॉफ रूस के साथ बातचीत में अमेरिका की ओर से शामिल हैं। दोनों ने युद्ध खत्म कराने के लिए कई दौर की बातचीत की है, लेकिन अब तक रूस और यूक्रेन के बीच मतभेद दूर नहीं हो सके हैं। ‘इजराइल युद्ध की सोच छोड़े, कारोबार पर ध्यान दे’ कुशनर ने इजराइल से कहा है कि वह हर वक्त युद्ध के बारे में सोचना बंद करे और दूसरे देशों के साथ कारोबार बढ़ाने पर ध्यान दे। उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से गाजा में हमास को हथियार छोड़ने पर मजबूर करने की अमेरिकी योजना में अड़ंगा नहीं लगाने को भी कहा। उन्होंने इसके लिए उन्होंने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “जब सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरात के लोग वॉशिंगटन आते हैं, तो वे अपने साथ 100 कारोबारी लाते हैं और कई व्यापारिक समझौते करते हैं।” जेरेड कुशनर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *