दोस्त के पास गए युवक का शव खेत मे मिला, हत्या की आशंका ? जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के जिला अलीगढ़ के जवां थाना इलाके के बरौली के पास सोमवार को राजमिस्त्री का शव खेत में पड़ा मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। मृतक रविवार से लापता था । पुलिस को उसकी जेब में जहरीला पदार्थ भी मिला है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं तो पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

 



जानकारी के मुताबिक, गांव बरौली निवासी 22 वर्षीय मुनेश कुमार पुत्र तेजवीर सिंह राजमिस्त्री था । चार बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था । परिजनों के मुताबिक,  रविवार की सुबह मुनेश घर से अपने दोस्त के यहां जाने की कहकर निकला था। जिसके बाद घर नहीं लौटा । देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा।

इधर, सोमवार को  ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे। तभी  खेत में शव पड़ा देखा। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों एकत्र हो गए। शव मिलने की सूचना पर इलाका पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए । परिजनों ने शव की शिनाख्त मुनेश के रूप में कर ली । मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।



वहीं, मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है । सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत हुई है । परिवारीजन गृहक्लेश की बात से इंकार कर रहे हैं । पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *