अलीगढ़ : महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, जहर देकर हत्या का आरोप ! जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद में हार्डवेयर कारोबारी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए ।  मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 



जानकारी के मुताबिक, गूलर रोड निवासी 22 वर्षीय की शादी 12 दिसंबर 2021 को बरौला जाफराबाद निवासी रजत से हुई थी । पति की बरौला में हार्डवेयर की दुकान हैं । परिजनों के मुताबिक, उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। लेकिन ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे । आए दिन गीता से दहेज में पांच लाख रुपए व एक कार की मांग करते थे । मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 



रविवार की शाम गीता ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया । जानकारी मिलने पर मायके पक्ष से परिजन मेडिकल कॉलेज पहुँच गए। आरोपी ससुराल वाले वहाां से फरार हो गए ।उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई । उधर मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है । वहीं , परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *