वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में लगातार चौथी बार फेल:प्रियांश आर्या ने फिफ्टी लगाई; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 168/3

15 साल के वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन सीरीज में लगातार चौथी बार फेल रहे हैं। वे बुधवार को अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। फिलहाल, भारतीय टीम ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 24 ओवर में 3 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। ऋतुराज गायकवाड 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया। चुनिंदा फोटो देखिए… प्रियांश आर्या ने फिफ्टी लगाई 24 साल के भारतीय ओपनर प्रियांश आर्या ने लिस्ट-ए करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 42 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वैभव सीरीज में फेल, एक भी फिफ्टी नहीं लगाई वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। वे इस सीरीज के 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा। वैभव की पिछली 4 पारियां देखिए… भारतीय ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की
दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, बहीर शाह, फरमनुल्लाह सफी, शाम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जाहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फैसल शान अहमदजई, फरिदून दऊदजई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: