उड़ान महिला मंच ने निर्जला एकादशी पर किया मिल्क शेक वितरण

अलीगढ़। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उड़ान महिला मंच संस्था द्वारा नौरंगाबाद स्थित नौरंगराय पेट्रोल पंप के सामने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मिल्क शेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संस्था की सक्रिय सदस्य मधु रानी जादौन ने किया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष भारती गौतम ने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन जल एवं शीतल पेय का वितरण करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम की संयोजिका मधु रानी जादौन ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस प्रकार के सेवा कार्य समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके और समाज में सेवा का संदेश व्यापक रूप से पहुंचे।

कार्यक्रम में पूनम चौहान, लता राघव, ज्योति शर्मा, सुगंधि वार्ष्णेय, प्रीति गुप्ता, जया सिंह, कुसुम चौहान, बबली, कामिनी तोमर, रितु सिंह, नीरा सिंह, माया देवी, अनुपम शर्मा, भूमिका, शालिनी सिंह, सर्जना, कृष्णा सिंह, ममता सिंह, आशी गौतम एवं पूजा सिंह सहित संस्था की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय सहयोग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उड़ान महिला मंच द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संस्था के सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: