अलीगढ़ में भाई के साथ मिलकर पति का सिर फोड़ा:दुकान से बाहर निकालकर लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस कर रही जांच

अलीगढ़ में गुरुवार सुबह 11 बजे पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। परचून दुकानदार अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पत्नी से कहासुनी के बाद उसने मायके वालों को बुला लिया। इसके बाद साले समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव पाताल खेरिया के रहने वाले अजीत सिंह के मुताबिक, वह सुबह अपनी दुकान पर एक दोस्त से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी आरती वहां पहुंचीं। दोस्त से बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया।

पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर में साला दीपेश और ससुराल पक्ष के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अजीत के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर इगलास पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: