अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया, 3 की मौत:90 ठिकानों को निशाना बनाया; ट्रम्प बोले- मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर

अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, निगरानी ठिकाने, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। उधर, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर के बाहरी इलाके में हुए हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि उन्हें हर समय खतरा रहता है। उन्होंने कहा किया, “मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उसे इस बात पर भरोसा नहीं कि तेहरान समझौते का पालन करेगा। अमेरिका का कहना है कि ताजा हमलों का मकसद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है। वहीं ईरान ने इन हमलों की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: