अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को यह अलर्ट भेजा था। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और इससे पहले वे इस कथित साजिश को ट्रैक भी नहीं कर रहे थे। व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट पर सीधे टिप्पणी नहीं की। इससे पहले ट्रम्प ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें लगातार सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल का यह इनपुट ट्रम्प के ईरान को लेकर फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है। ईरान की हिटलिस्ट में होने से जुड़ा ट्रम्प का बयान… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

