MS धोनी की पत्नी-बेटी की नई तस्वीरों ने खींचा ध्यान, दिखा सादा रूप, कुर्ते में साक्षी तो जींस में जीवा लगीं प्यारी

​​कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही लोग उनकी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा को भी खूब प्यार देते हैं। अब मां- बेटी की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जहां दोनों सादे-से कपड़े पहने दिखीं और सिंपलिसिटी से दिल जीत लिया। दोनों का अंदाज सिंपल होने के बाद भी शानदार लगा। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी जहां भी जाती हैं, चर्चा में आ जाती हैं। खासकर, उनका मस्तीभरा अंदाज और फैशनिस्टा वाला रूप लोगों का दिल जीतता है। अब मिसेज धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ दिखीं, जहां दोनों का सादा- सिंपल रूप देखने को मिला। सिंपल कुर्ते में साक्षी एलिगेस से भरपूर अवतार दिखा गईं, तो जीवा का जींस में बेसिक लुक बढ़िया लगा।

दरअसल, साक्षी और जीवा की तस्वीरें उनके हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर की हैं, जिन्होंने दोनों को हेयर कट दिया। इस दौरान दोनों का एकदम सिंपल और बिना किसी दिखावे वाला लुक देखने को मिला, जो लोगों का दिल जीत रह है। तभी तो वे उनकी तारीफ कर रहे हैं और साक्षी तो येलो कलर के कुर्ते में देखकर इंप्रेस हो गए। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *