प्रयागराज में सुबह से बादल छाए हुए हैं:धूप निकलने से एक बार फिर बढ़ी उमस, शाम तक बारिश की संभावना

प्रयागराज में बृहस्पतिवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, वहीं बीच-बीच में तेज धूप भी निकल रही है। बादलों और धूप के बीच मौसम फिलहाल सुहाना बना हुआ है, लेकिन तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को बारिश नहीं होने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप निकल सकती है। हालांकि, शाम तक मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है। अगले 5 दिनों का अनुमान:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *