बारिश में कच्चा जीना गिरने से महिला की मौत:अलीगढ़ के बाजीदपुर गांव में हुआ हादसा, मलबे में दबने से तोड़ा दम

चाय बनाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बाजीदपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र की पत्नी सुनीता देवी घर की रसोई में चूल्हे पर परिवार के लिए चाय बना रही थीं। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जीना कमजोर हो गया था। अचानक झींना भरभराकर गिर पड़ा और सुनीता उसके नीचे दब गईं। झींना गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस और लेखपाल पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही दादों थाना पुलिस और क्षेत्रीय हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया। देर शाम गांव में ही सुनीता देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं।

में दादों थाना क्षेत्र के बाजीदपुर गांव में बुधवार सुबह को बारिश के बीच घर की रसोई का जीना गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब 27 वर्षीय सुनीता देवी रसोई में परिवार के लिए चाय बना रही थीं। मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने पोस्टमार्टम के इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: