बशीर एजाज़ समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, विवेक बंसल ने किया भव्य स्वागत

अलीगढ़ | 4 जुलाई 2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र नेता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता बशीर एजाज़ ने शनिवार को अपने समर्थकों और साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पूर्व विधायक विवेक बंसल के मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नवेद खान और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने बशीर एजाज़ व उनके साथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि “मैं बशीर एजाज़ एवं उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बशीर एजाज़, हैदर अली, दानिश अंसारी, ज़हीर और विशाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, आमिल हुसैन, चौधरी वीरेंद्र सिंह, नादिर खान, आमिर मुन्तज़िर, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आज़म कुरैशी, मुकीम पठान, विशाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं के पार्टी से जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: