पीएम मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने भविष्य की मजबूत साझेदारी की नींव रखी है। पीएम ने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का भरोसेमंद पार्टनर के रूप में साथ आगे बढ़ना जरूरी है। साथ मिलकर काम करने से दोनों देशों को नए बाजारों तक पहुंच का फायदा मिला है। कार्यक्रम के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मोदी के साथ सेल्फी ली। पीएम 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। पीएम आज मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित करेंगे। मोदी और पीएम अल्बनीज के बीच मीटिंग होगी, जिसमें ट्रेड डील पर चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी 11 जुलाई को न्यूजीलैंड रवाना होंगे। पीएम के भाषण की 5 मुख्य बातें… पीएम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की 5 तस्वीरें… भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डिफेंस डील भी संभव पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…

